कल आजमगढ़ आएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव...दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी को देंगे श्रद्धांजलि!




आजमगढ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार, 25 जुलाई को आजमगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार वह निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव शनिवार को सुबह 11 बजे लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। उनका दोपहर 2 बजे आजमगढ़ शहर के 145, कुर्मी टोला, थाना कोतवाली स्थित दिवंगत विधायक आलमबदी आज़मी के आवास पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक-संवेदना व्यक्त करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निजामाबाद के विधायक आलमबदी आज़मी का गुरुवार की रात्रि में निधन हो गया था। उनके निधन से समाजवादी पार्टी तथा पूर्वांचल की राजनीति में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments