आजमगढ़। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने नौ निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। स्थानांतरण सूची जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूची के अनुसार निरीक्षक रामरतन यादव को पुलिस लाइन से क्षेत्राधिकारी लालगंज की पेशी में तैनात किया गया है। निरीक्षक हीरामणि यादव को थाना देवगांव के अपराध निरीक्षक पद से स्थानांतरित कर थाना रानी की सराय का अपराध निरीक्षक बनाया गया है।
उपनिरीक्षक नरेंद्र विक्रम सिंह को थाना कंधरापुर से स्थानांतरित कर थाना कोतवाली की पुलिस चौकी एलवल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी को चौकी एलवल से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक रविंद्र प्रताप यादव को थाना कोतवाली से थाना गंभीरपुर, उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा को थाना कंधरापुर से थाना अतरौलिया तथा उपनिरीक्षक आजाद बाबू खान को थाना सरायमीर से थाना सिधारी भेजा गया है।
उपनिरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी को पुलिस लाइन से थाना मेंहनाजपुर तथा उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह को थाना जीयनपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

0 Comments