लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी सूची में प्रदेश के कई जिलों के उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) सहित विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार आजमगढ़ के एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार का स्थानांतरण आगरा कर दिया गया है। वहीं विभिन्न जिलों में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
प्रमुख तबादले
सुरभि शर्मा (कानपुर देहात) → एसडीएम, बागपत
पुष्पेंद्र पटेल (गाजीपुर) → अंबेडकर नगर
शुभम यादव (उन्नाव) → बुलंदशहर
प्रतिभा मिश्रा (वाराणसी) → कानपुर देहात
गोपाल शर्मा (मैनपुरी) → एसडीएम, बरेली
मिथलेश कुमार तिवारी (रायबरेली) → एसडीएम, मैनपुरी
लवलीत कौर (हाथरस) → ओएसडी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
वीर सिंह (अलीगढ़) → एसडीएम, रायबरेली
पुष्परनाथ चौधरी (अमरोहा) → उन्नाव
दीपिका मेहरा एवं सचिन राजपूत → शामली
राम जनम यादव (बरेली) → हरदोई
देवेंद्र प्रताप सिंह (यूपीडा) → झांसी
प्रज्ञा पांडेय (उन्नाव) → एसडीएम, बाराबंकी
अजेंद्र सिंह (कौशांबी) → उन्नाव
नरेंद्र कुमार गंगवार (आजमगढ़) → आगरा
सरकार इससे पहले भी हाल के दिनों में प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव कर चुकी है। पिछले सप्ताह 20 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे, जिनमें कई सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बलिया, आजमगढ़ और इटावा सहित विभिन्न जिलों में नई तैनातियां की गई थीं।
सरकार का मानना है कि नियमित प्रशासनिक फेरबदल से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाया जा सकता है।








0 Comments