जाने दूसरे नंबर पर कौन है सीएम!
उनसे पहले नारायण दत्त तिवारी थे जिनके नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की दोबारा सरकार बनी थी। 25 मार्च 2022 को जब योगी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उन्होंने नारायण दत्त तिवारी का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। तिवारी वर्ष 1985 में अविभाजित उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सीएम बने है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच वर्ष चार दिन तक यूपी के सीएम रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती चार वर्ष 307 दिन तक यूपी की मुख्यमंत्री रही हैं। पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव भी तीन वर्ष 257 दिन तक यूपी के सीएम रहे। ऐसा माना जाता था कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाते हैं वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनते। इसी मिथक के चलते बसपा सरकार में सीएम मायावती और सपा शासन में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार नोएडा जाने के बाद भी दोबारा सीएम बने हैं।
0 Comments