संतकबीर नगर के DM पर सास-ससुर का आरोप, महिला बैंकर के चक्कर में बेटी को छोड़ रहे IAS अफसर


संतकबीर नगर। डीएम आईएएस प्रेमरंजन सिंह एक विवाद में फंस गए है। बुधवार को उनके ससुर एके सिन्हा ने प्रेम कान्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि एक महिला बैंक अफसर के प्रभाव में आकर प्रेम रंजन सिंह उनकी बेटी को त्याग रहे हैं। तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बेटी अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। दामाद का यह कदम गैरकानूनी और अनैतिक है। इस सवाल पर आईएएस ने कहा कि मामला कोर्ट में है। इस पर मैं कोई बात नहीं करूंगा।

यूपी के पूर्व अपर मुख्य सचिव एके सिन्हा ने पत्नी अंजू सिंन्हा के साथ बुधवार को शहर के एक गेस्टहाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बेटी आस्था का विवाह 2015 में प्रेम रंजन सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों खुशहाल थे। 22 अप्रैल 2018 को उनकी तैनाती सीडीओ पद पर उन्नाव में हुई। वह 28 अक्टूबर 2019 तक यहां तैनात रहे। उसके बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण के वीसी और अब संतकबीर नगर के डीएम है। उन्नाव में तैनाती के दौरान बैंक अफसर उनके संपर्क में आई और धीरे-धीरे प्रेमरंजन उसके बेहद करीब हो गए। उसकी वजह से घर में झगड़ा होने लगा। तबादले के बाद प्रेमरंजन गोरखपुर और अब संतकबीर नगर गए जहां महिला अधिकारी अक्सर साथ देखी जाती है। सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। उधर करीब एक साल से प्रेमरंजन बेटी के साथ नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में तलाक का प्रार्थना पत्र तक दे दिया है। महिला अधिकारी की वजह से उनकी बेटी का घर टूट रहा है।

वहीं अंजू सिन्हा ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्नाव की बैंक अफसर का फोटो दामाद के साथ भद्दी टिप्पणियों के साथ वायरल हो रहा है। यह देखकर वह महिला अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय गई। और कहा कि मैं आस्था की मां हूं। उन्होंने कहा कि मैं आस्था को नहीं जानती। मेरी वीसी चल रही है बाहर जाइए मुझे परेशान मत कीजिए। मैं वही सीढ़ी पर बैठ कर प्रतीक्षा करने लगी। करीब साढ़े तीन घंटे बाद उनसे मिली और सोशल मीडिया पर वायरल फोटो उन्हें दिखाए तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह प्रसाति किया है, उनसे बात कीजिए, मैं इसमें क्या कर सकती हूं।

Post a Comment

0 Comments