यूपी के सियासी दंगल में जाने किस पार्टी का पलड़ा भारी



लखनऊ। विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां कैंपेनिंग और डिजिटल प्रचार में जुट गई हैं। कई नेता इधर से उधर भी जा रहे हैं। इस सबके बीच यूपी के सियासी दंगल में आखिर किस पार्टी के सारे समीकरण फिट बैठेंगे और वो सत्ता के शिखर पर पहुंचेगी, ये बड़ा सवाल है। वहीं एबीपी न्यूज सी वोटर के सर्वे में यह सामने आया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी रह सकता है और उत्तर प्रदेश में कौन सी पार्टी बाजी मार सकती है। दरअसल जनता के मन में क्या चल रहा? जनता-जनार्दन मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहती है? इसे लेकर एबीपी न्यूज, सी वोटर ने एक सर्वे किया जिसके नतीजे देखकर राजनीतिक पार्टियां सकते में आ सकती हैं।

बीजेपी गठबंधन को फिर बढ़त हासिल

सर्वे में यूपी में बीजेपी गठबंधन को 42 फीसदी वोट मिलता नज़र आ रहा है. इसके बाद समाजवादी पार्टी है, जिसे 33 फीसद वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं बीएसपी भले ही जीत के दावे कर रही हो लेकिन सर्वे में पार्टी तीसरे नंबर पर दिखाई दे रही है। बीएसपी को 12 फीसदी ही वोट मिलता दिख रहा है. वहीं कांग्रेस को 7 फीसदी वोट और अन्य को 6 फीसद वोट मिल सकते हैं।

यूपी में कांग्रेस जीतेगी 25-30 सीटें

अभी कांग्रेस में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर केवल कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। कोई स्थाई अध्यक्ष और लीडर नहीं है। पार्टी से जुड़ने वाला व्यक्ति नेतृत्व को देखता है। कांग्रेस की सोच है कि वह पार्टी को नीचे से ऊपर को मजबूत करें, लेकिन असल में कांग्रेस को ऊपर से लीडरशिप को मजबूत करना होगा। यूपी में कमजोर पड़ी कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी लगातार काम कर रही हैं। वह आक्रामक हैं लेकिन संगठन मजबूत नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस की फूट और कमजोर संगठन का फायदा बीजेपी उठा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञ अशोक पांडेय ने कहा कि इसमें कोई संशय नहीं है कि प्रियंका गांधी जिस तरह जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रही हैं उससे कांग्रेस को फायदा मिलेगा। लेकिन वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं होगी। यूपी में कांग्रेस जहां ब्राह्मण और मुसलमान मजबूत प्रत्याशी उतारेगी वहां जीत तय है। मतलब यूपी में कांग्रेस को 25 से 30 सीटें जीतेगी। मतलब कांग्रेस पांच गुना बढ़ेगी।

Post a Comment

0 Comments