श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ़। रटेश्वर महादेव मंदिर रेतवां चन्द्रभान पुर के महंथ सूरदास महाराज उर्फ पलकू महाराज जी (उम्र लगभग 100 वर्ष) मंगलवार की सुबह करीब में 11 बजे ब्रहमलीन हो गए। जानकारी मिलते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरदास जी महाराज इसी ग्राम पंचायत के ही निवासी हैं। आप जन्मान्ध थे। तेरह वर्ष की उम्र में ही सूरदास जी महाराज गृह का परित्याग कर रटेश्वर महादेव मंदिर पर आ गए थे। और तत्कालीन महंत मंगला दास जी से शिष्यत्वं ग्रहण किये। उन्होंने महंत मंगला दास के निधन के बादखेतेश्वर महादेव मंदिर के महंत बने। और जन्मांध होते हुए भी मंदिर के विकास में काफी योगदान दिया। आज मंदिर पर जो भी कुछ दिखाई पड़ रहा है वह सब कुछ सूरदास जी महाराज की ही देन है। क्षेत्र के तथा दूरदराज के लोग बराबर महन्थ जी का दर्शन करने आया करते थे। क्षेत्रवासियों के सहयोग से उन्होंने अभी एक वर्ष पहले विशाल यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया था। बाबा जी की कीर्ति दूर तक फैली हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कल बुधवार को 11 बजे मंदिर परिसर में ही सूरदास जी महाराज को समाधि दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, सीता चौहान, गरीब चौहान, दीप चन्द सोनकर, संतोष विश्वकर्मा, पुजारी शिव पूजन, संतोष तिवारी, चेयरमैन विजय सोनकर, देवराज चौहान, कृपाशंकर चौहान, पबारु चौहान, धर्मराज चौहान, लोटन, सत्य प्रकाश दीक्षित, सुभाष सरोज ,राधे तिवारी, राम अवतार चौहान कांता प्रसाद, बी डी सी पप्पू चौहान आदि बहुत बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित होकर महाराज जी को श्रद्धाजंलि अर्पित किए।
0 Comments