आजमगढ़ : रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का संगम... SNRD स्कूल में 51 नवाचारपूर्ण मॉडलों की शानदार प्रदर्शनी!




आजमगढ़। सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल, आजमगढ़ में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत आरंभ हुआ।
कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं सम्मानित अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी, मार्गदर्शक तथा प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता एवं जनार्दन गौतम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रदर्शनी में विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान एवं कला से संबंधित 51 आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडलों की प्रस्तुति दी। इनमें ड्रिप इरीगेशन, डायनमो वर्किंग मॉडल, चंद्रयान-3, श्वसन तंत्र, जल चक्र, पाइथागोरस प्रमेय मॉडल, ज्यामिति पार्क, लिप्पन आर्ट, मंडाला आर्ट, विंड मिल मॉडल, ऑटोमैटिक वॉटर डिस्पेंसर, सोलर कुकर, सौर ऊर्जा सिंचाई, मेश एवं बस टोपोलॉजी सहित अनेक प्रभावशाली प्रस्तुतियां शामिल रहीं। अतिथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर छात्राओं ने आत्मविश्वास एवं स्पष्टता के साथ दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए।
मुख्य अतिथि शैलेन्द्र अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने और किसी के बहकावे में न आने की सलाह दी, जिससे भविष्य में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। विद्यालय निदेशक शिवम् तिवारी ने भी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर परिश्रम एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ—साहब जाँ, विनय गिरी, हर्षदीप, रचित, सागर, अब्दुल मन्नान, सविता, समीरा, सुनीता, डीपी, निशा, उजमा, स्वेता, सुजाता, नेहा, प्रदीप, मुकेश, श्रवण एवं राकेश यादव—उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments