मोहम्मद नासिर
चिरैयाकोट/मऊ। नगर के चौक से एक बच्चा 5 वर्ष का गायब हो गया जब किसी ने फोन से बच्चा गायब होने की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस की प्रयास से राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज के मैदान के पास से बच्चा मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अल्देमऊ पलिया निवासी दरख्सा पत्नी हामिद अंसारी अपने मायके आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के पटहुआं जा रही थी। मंगलवार की दोपहर में करीब 12.30 बजे बाजार मे वह गाँव के ही परवीन पुत्री मुस्ताक के साथ कुछ सामान खरीदने लगी तभी इतने मे ही उसका पाँच वर्ष का लड़का हम्जला गायब हो गया। इधर-उधर तलाश के बाद दरख्सा वही जोर-जोर से रोने लगी। तभी धर्मदास गेट से पहले रोते-रोते वह बेहोश हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, सरसेना चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्र, काँस्टेबल अमित यादव व अन्य सिपाहियों के सहयोग से बच्चे की खोज-बीन शुरू कर दी। एक घंटे के प्रयास के बाद बच्चा आजमगढ-गाजीपुर मार्ग पर राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान के पास मिला। थानाध्यक्ष ने बच्चा को मां के पास ले गए। जहाँ बच्चा पाकर परिवार वालों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौजूद लोगों थानाध्यक्ष के इस प्रयास की खूब प्रसंशा की।
0 Comments