यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला... गोरखपुर, बरेली, बस्ती और प्रयागराज के मंडलायुक्त बदले !



लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन ने गोरखपुर, बरेली, बस्ती और प्रयागराज मंडलों में नए मंडलायुक्त तैनात किए हैं। इसके अलावा आवास, गृह, कृषि, पीसीएफ, नोएडा और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम समेत कई अहम विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर, वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं अनिल ढींगड़ा को आवास आयुक्त, प्रकाश बिंदु को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक और संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments