आजमगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले....बदले गये कप्तानगंज थानाध्यक्ष!



आजमगढ़। पुलिस विभाग में जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के तहत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ पद से हटाकर थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया है, जबकि कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
निरीक्षक अमित शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटी, राजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना फूलपुर, तथा चंद्रभूषण पांडेय को प्रभारी चुनाव सेल से प्रभारी डीसीआरबी/सीटीओ/चुनाव सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक रूपेश सिंह को प्रभारी सीटीसी/डीसीआरबी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ, विनोद कुमार सिंह को थाना मेंहनगर, अभय कुमार सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना गंभीरपुर, सच्चिदानंद यादव को थाना जहानागंज और अभिषेक सिंह को थाना निजामाबाद भेजा गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments