नरम यादव बने एक्स-रे टेक्नीशियन...कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में मिली सफलता !





आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (UPSSC) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में जिले के नरम यादव का एक्स-रे टेक्नीशियन पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। नरम यादव ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ से एक्स-रे टेक्नीशियन का डिप्लोमा प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है।
नरम यादव, डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व फार्मासिस्ट सूबेदार यादव के पुत्र हैं। उनके चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बधाइयों का तांता लगा दिया।
इस अवसर पर रामनिवास यादव, रामदरश यादव, विजय कुमार देवव्रत, डॉ. विनय सिंह, आनंद उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने नरम यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय नरम यादव की कठिन मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। क्षेत्र के लोगों ने विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए समाज और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Post a Comment

0 Comments