NEET-UG 2026 में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र समीर का शानदार प्रदर्शन...हासिल किया 99.40 पर्सेंटाइल !



आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र समीर प्रजापति ने NEET-UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। समीर ने परीक्षा में 595 अंक प्राप्त कर 99.4060188 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11,524 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया है।
समीर की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने समीर को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समीर की उपलब्धि विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास तथा सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समीर भविष्य में एक कुशल, संवेदनशील और समाजसेवा के प्रति समर्पित चिकित्सक बनकर देश और समाज की सेवा करेंगे।
विद्यालय परिवार ने समीर के माता-पिता एवं परिजनों को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी समीर की सफलता को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।

Post a Comment

0 Comments