लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के एसडीएम, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और विशेष कार्याधिकारी के पदों पर नई तैनाती की गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
संजय चावला को आजमगढ़ एसडीएम से आजमगढ़ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया।
लालता प्रसाद शाक्य को एटा एडीएम (वि/रा) से प्रयागराज मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया।
चंद्र प्रकाश पाठक को वृंदावन नगर निगम अपर नगर आयुक्त से एटा एडीएम (वि/रा) बनाया गया।
ज्योति सिंह को वाराणसी एसडीएम से चित्रकूट एसडीएम नियुक्त किया गया।
हर्ष चावला को शाहजहांपुर स्थानांतरणाधीन एसडीएम से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया।
संजीव कुमार दीक्षित को कानपुर नगर एसडीएम से गोरखपुर विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया।
सुशांत श्रीवास्तव को औरैया एसडीएम से बागपत एसडीएम बनाया गया।
राजेश कुमार वर्मा को अलीगढ़ एसडीएम से चंदौली एसडीएम नियुक्त किया गया।
राकेश कुमार जयंत को स्थानांतरणाधीन एसडीए, देवरिया से मुरादाबाद एसडीएम बनाया गया।
अरुण कुमार गिरि को भदोही एसडीएम से गाजीपुर एसडीएम नियुक्त किया गया।
रामवीर सिंह को कुशीनगर एसडीएम से मुरादाबाद नगर निगम का सहायक नगर आयुक्त बनाया गया।
अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर एसडीएम से शाहजहांपुर एसडीएम नियुक्त किया गया।
संध्या शर्मा को शाहजहांपुर एसडीएम से जालौन एसडीएम बनाया गया।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



0 Comments