आजमगढ़ में 2 निरीक्षक व 3 उपनिरीक्षकों के तबादले...नए तैनाती स्थलों पर भेजे गए!



आजमगढ़। पुलिस विभाग में जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकता के तहत पांच निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक श्यामू नाथ यादव को अपराध शाखा पवई से अपराध शाखा जीयनपुर तथा निरीक्षक हीरामणि यादव को अपराध शाखा देवगांव से अपराध शाखा मेहनगर भेजा गया है।
वहीं उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को एएचटी से एसएसआई कोतवाली, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से एसएसआई मुबारकपुर तथा उपनिरीक्षक धनंजय सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा शाखा में तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments