आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, एलवल परिसर में शुक्रवार को फन-डे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, सहायक प्रबंध निदेशिका स्नेहा जायसवाल, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूध जायसवाल एवं प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीएओ साक्षी बिसेन, उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समन्वयक डॉ. रश्मि पाण्डेय एवं कनिष्ठ समन्वयक मोना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। ग्रीष्मावकाश से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक एवं साहसिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत फिल्म, म्यूजिकल डांस, हुलाहुप डांस, रस्साकसी, स्नो डांस, डॉलफिन पूल, कमांडो नेट, डार्ट बॉल तथा ग्रुप डांस जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के निर्देशन में अनुशासन एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से सीनियर ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति फिल्मी गीतों पर प्रस्तुत क्लासिकल डांस ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने जलपान, शीतल पेय एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के दबाव को कम करने तथा बच्चों को स्वतंत्र अनुभव प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
प्रधानाचार्य ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

0 Comments