आजमगढ़ : जीवन में भाग्य कब साथ दे जाए, यह कोई नहीं जानता...फन डे में प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के बच्चों ने जमकर की मस्ती!



आजमगढ़। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज, एटलस टैंक में गुरुवार को फन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की संरक्षिका श्रीमती सरस्वती वर्मा, श्री सर्वाेदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक राजेंद्र यादव, डॉ. भक्त वत्सल एवं डॉ. शहाबुद्दीन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं चिकित्सक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों के मनोरंजन के लिए वाटर पार्क, झूले, मिकी माउस एवं विभिन्न गेम्स की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
फन डे के समापन पर आयोजित लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में टीवी दीपाली यादव, द्वितीय पुरस्कार साइकिल जतिन शर्मा तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सर दिव्यांशी सरोज को प्रदान किया गया। वहीं सांत्वना पुरस्कार स्वरूप वॉल घड़ी सुजाता, मानव यादव, अनाया मौर्य एवं अंशुल को दी गई। व्हीलचेयर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गौरव मौर्य विजेता रहे, जबकि महिला वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने कार्यक्रम में शामिल हुए अभिभावकों एवं विजेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में भाग्य कब साथ दे जाए, यह कोई नहीं जानता, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने भाग्य को अवश्य आजमाना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments