लखनऊ। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनावों के लिए स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक, अवनीश कुमार सिंह (लखनऊ स्नातक), डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (आगरा स्नातक), डॉ. हरि सिंह ढिल्लों (बरेली-मुरादाबाद शिक्षक), उमेश द्विवेदी (लखनऊ शिक्षक) और श्रीचंद शर्मा (मेरठ शिक्षक) को टिकट दिया गया है।अब शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी है।

0 Comments