आजमगढ़ : सर्वोदय पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम... साक्षी ने 99% के साथ किया जिला टॉप!




आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद, दिल्ली द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
रिया रंजन ने 97.2% अंक के साथ द्वितीय, प्रियांश यादव ने 95.6% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदित्य यादव एवं रानी सिंह ने 93.8% अंक के साथ चतुर्थ, आग्या सिंह ने 93.2% अंक के साथ पंचम, निकिता तिवारी ने 93% अंक के साथ षष्ठ, आर्या चौरसिया ने 92.6% अंक के साथ सप्तम, शालिनी गौतम ने 91.6% अंक के साथ अष्टम, प्रिया यादव ने 91.4% अंक के साथ नवम तथा नवनीत कुमार चौबे ने 91.2% अंक के साथ दशम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का संपूर्ण परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य ने इसे छात्रों एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। वहीं संस्थापक/प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Post a Comment

0 Comments