आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम विषहम मिर्जापुर में विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित अकील अहमद ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उक्त भूमि से संबंधित मामला आयुक्त मंडल आजमगढ़ के न्यायालय में अपील संख्या 202015000000723 के तहत विचाराधीन है। 15 अप्रैल 2026 को आयुक्त द्वारा उपजिलाधिकारी मेहनगर को निर्देश दिया गया था कि प्रकरण न्यायालय में लंबित होने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इसके बावजूद 16 अप्रैल को आरोप है कि लियाकत अली, वसीम अहमद सहित अन्य लोगों ने मिलकर विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने बताया कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा आरोपियों द्वारा रास्ते में रोककर धमकाया गया कि उनकी पहुंच ऊंचे स्तर तक है और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी गई। इस संबंध में पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अवैध निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

0 Comments