आजमगढ़। पुलिस विभाग ने जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष चार निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सरायमीर के पद पर तैनात निरीक्षक निहार नंदन कुमार को क्राइम ब्रांच स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे को प्रभारी निरीक्षक सरायमीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी में तैनात कमलेश कुमार को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि क्राइम ब्रांच में कार्यरत निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय को निरीक्षक अभिसूचना थाना सिधारी स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल को कार्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

0 Comments