आजमगढ़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 29 जनवरी को प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में परिवहन विभाग द्वारा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं और उनके दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को शपथ दिलाई कि वे अपने अभिभावकों को बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन नहीं चलाने देंगे।
इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुवचंद्र मौर्य ने एआरटीओ एवं परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सड़क नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। वहीं विद्यालय के प्रबंधकरमाकांत वर्मा ने कहा कि यदि बच्चे ठान लें तो अभिभावक बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाए घर से बाहर नहीं निकल सकते। बच्चों की जागरूकता समाज में बड़ा बदलाव ला सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं को कम करने का संदेश दिया गया।

0 Comments