प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, 18 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर, इनको मिली नई जिम्मेदारी; देखें सूची



लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक और सेनानायक की नई जिम्मेदारियां मिली हैं। सीआईडी, ईओडब्ल्यू, एटीएस, पीएसी, एसएसएफ, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को विभिन्न वाहिनियों, सीआईडी, ईओडब्ल्यू, एटीएस, यातायात निदेशालय और क्षेत्रीय अभिसूचना इकाइयों में तैनाती मिली है।
तबादला सूची के अनुसार डा. सतीश कुमार को 01 वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ में सेनानायक बनाया गया है। संजीव सुमन को यूपीएसआईएफएस, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में सेनानायक और आशुतोष त्रिवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
आनन्द कुमार-II को सीआईडी, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक, जबकि संजय राय को ईओडब्ल्यू, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शशि शेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर और वंशराज सिंह यादव को 03 वाहिनी एसएसएफ, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राजकुमार को सतर्कता अधिष्ठान, कमल किशोर को ईओडब्ल्यू, लखनऊ, देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ और शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मिठास तकनीकी सेवाओं में बने रहेंगे, जबकि डा. कृष्ण गोपाल को पीटीसी, मुरादाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार, मिर्जापुर, आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान और महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली में तैनाती मिली है। प्रीतिबाला गुप्ता की एटीएस, लखनऊ में तैनाती बरकरार रखी गई है।

Post a Comment

0 Comments