योगी सरकार का किसानों को तोहफा: अब मोटे धान की रिकवरी में मिलेगी यह छूट!



लखनऊ। गन्ना किसानों को राहत देने के बाद अब योगी सरकार ने धान उत्पादक किसानों को भी बड़ी राहत दी है। सरकार ने नॉन-हाईब्रिड (मोटे) धान की रिकवरी में 1 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के करीब 15 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।
राज्य में संकट से जूझ रही करीब 2,000 राइस मिलों को भी इससे मजबूती मिलेगी। वहीं हाईब्रिड धान पर पहले से लागू 3 प्रतिशत छूट को यथावत रखा गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को लोकभवन में पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत सरकार के नियमों के अनुसार मिलर्स को धान कुटाई के बदले 67 प्रतिशत रिकवरी पर कस्टम मिल्ड राइस (CMR) देना होता है। पिछले कुछ वर्षों में मिलों की संख्या में कमी का मुख्य कारण रिकवरी प्रतिशत में गिरावट रहा है। सरकार ने वर्ष 2018-19 से ही हाईब्रिड धान पर छूट देना शुरू किया था, अब मोटे धान को भी इस दायरे में शामिल कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments