कानपुर। प्रदेश के कानपुर में बुधवार रात सवा आठ बजे के करीब दो स्कूटियों में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि उसके आसपास खड़े करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर के थाना मूलगंज के मिश्री बाजार क्षेत्र में स्थित मरकस मस्जिद के पास दो स्कूटी खड़ी थीं। रात करीब सवा आठ बजे के करीब दोनों में अचानक से तेज धमाका हुआ। धमाके से आसपास खड़े 8 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल एकत्र कर लिए हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने धमाका कैसे हुए जांच शुरू कर दी है। अभी तक धमाके का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं, स्कूटी में धमाका होने से वहां अफरी-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कानपुर के जॉइंट ब्च् ने बताया कि ब्लास्ट में 8 लोग घायल हुए हैं। सभी स्थिर हैं। स्कूटियों के नंबर मिल गए हैं। इनके मालिकों से बात होगी। ब्लास्ट से एक दुकान की फाल्स सीलिंग गिर गई। फॉरेंसिक सैंपल लिए जा रहे हैं।

0 Comments