UP में इन सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें....मार्च महीने से रोका जाएगा वेतन!


लखनऊ। प्रदेश में योगी सरकार के निर्देशों का अनदेखी कई सरकारी कर्मचारियों को भारी पड़ने जा रही है। ये वो कर्मचारी हैं जिन्होंने कई बार सख्त निर्देश दिए जाने के बाद भी अब तक अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है। प्रदेश में ऐसे डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारी अब भी बाकी है. अब इन कर्मचारियों के वेतन को रोकने की तैयारी है। 28 फरवरी तक यूपी के सभी राज्य कर्मचारियों को अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा देने की अंतिम तारीख है। अगर अब भी इन कर्मचारियों ने दिसंबर 2025 तक अपनी संपत्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दी तो मार्च महीने से इनका वेतन रोक दिया जाएगा। प्रदेश में कुल 8,33,510 राज्य कर्मचारी हैं। यूपी सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत प्रदेश में सभी श्रेणियों के राज्य कर्मचारियों को 15 फरवरी तर अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा देना था। लेकिन अब तक 6,89,826 कार्मिकों ने ही अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जो कुल कर्मियों का 83 फ़ीसद तक है, लेकिन 1,43,684 कर्मियों ने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर इसकी जानकारी नहीं दी है।

Post a Comment

0 Comments