लखनऊ। राजधानी में आशियाना स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर कार में पत्नी को ब्वायफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठे पति ने रंगे हाथ पकड़ा लिया। कार के अंदर का नजारा देख पति का पारा चढ़ गया। पति के विरोध करने पर ब्वायफ्रेंड ने उस पर हमला कर दिया। प्रेमी ने महिला के पति को पीट दिया और धक्का देकर मौके से भाग निकला। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने आशियाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
सुशांत गोल्फ सिटी निवासी युवक के मुताबिक वह आशियाना की तरफ काम से गया था। लौटते समय स्पाइसी हब रेस्टोरेंट के पास पहुंचने पर उसे पत्नी की कार खड़ी नजर आई। इस पर उसे शक हुआ। वह रोक कर मौके पर पहुंचा तो नजारा देख कर सन्न रह गया। कार में उसकी पत्नी अपने ब्वायफ्रेंड आदित्य उपाध्याय के साथ मौजूद थी। ब्वायफ्रेंड के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर पति तैश में आकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास करने लगा। काफी देर तक बीच सड़क पर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर कार सवार आदित्य उपाध्याय ने दरवाजा खोल कर भागने का प्रयास करने लगा। युवक के विरोध करने पर आदित्य ने उसकी पिटाई की और धक्का देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को युवक ने थाने आकर तहरीर दी थी। जिसके आधार पर आदित्य उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
0 Comments