देर से किया गया न्याय भी अन्याय के बराबर: अनिल मिश्रा

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने किया एडीएम प्रशासन का सम्मान...


आजमगढ़।
लोकप्रिय न्याय प्रिय व अपनी कार्यशैली के कारण कम समय में ही आजमगढ़ की जनता के दिलों में अपना विशेष स्थान कायम रखने वाले एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र की सेवानिवृत्ति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव पंडित विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य रुप से एडीएम का सम्मान किया गया।


इस अवसर पर अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि मेरा प्रशासन के अधिकारियों से निवेदन है कि न्याय त्वरित करें। क्योंकि देर से किया गया न्याय भी अन्याय के बराबर होता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी व पंडित आनंद शुक्ला, जीवन उपाध्याय, नितिन उपाध्याय राजकुमार चौबे, अरविंद पांडे सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments