मऊ। जिले के घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव है। घोसी उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को टिकट दिया है, जो सपा छोड़कर पार्टी में आए थे। वहीं सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं किए हैं। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने घोसी उपचुनाव के सभी प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण कर एक रिपोर्ट जारी की है।
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में प्रत्याशियों की संपत्ति, आपराधिक मामले और पढ़ाई की जानकारी उनके शपथ पत्रों के मुताबिक दी है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक घोसी उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान सबसे अमीर हैं. उनके पास कुल 4.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है. वहीं उन पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।इसके अलावा उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है।
इसी तरह सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के पास कुल 2.2 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सुधाकर सिंह पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं और पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ाई की है। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश पांडेय के पास कुल 3.18 करोड़ की संपत्ति है। 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं और ग्रेजुएट हैं।
मुन्नीलाल चौहान, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के उम्मीदवार हैं। उनके पास 8.75 लाख की संपत्ति है। एक आपराधिक मामला दर्ज है। 8वीं तक पढ़ाई की है। निर्दलीय प्रत्याशी प्रवेंद्र प्रताप सिंह के पास 1.5 लाख की संपत्ति है। कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और ग्रेजुएट हैं। राजकुमार चौहान, आम जनता पार्टी (समाजवादी) से प्रत्याशी हैं। इनके पास 1.4 लाख की संपत्ति है। आपराधिक मामला 3 दर्ज हैं।12वीं तक पढ़ाई की है।
पीस पार्टी के उम्मीदवार सनाउल्लाह के पास 1.3 लाख की संपत्ति है और कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। साक्षर हैं। अफरोज आलम, जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके पास 1.15 लाख की संपत्ति है। एक आपराधिक मामला दर्ज है और ग्रेजुएट हैं। जन राज्य पार्टी के उम्मीदवार सुनील चौहान के पास 1,00,500 लाख की संपत्ति है। आपराधिक मामला नहीं है और ग्रेजुएट हैं। निर्दलीय प्रत्याशी विनय कुमार के पास सिर्फ 17,000 हजारी की संपत्ति है। आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और ग्रेजुएट हैं।

0 Comments