पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला अध्यापिका का शव...इंजीनियर पति गिरफ्तार


आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर में शुक्रवार की देर शाम घर के भीतर अध्यापिका का फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत शिक्षिका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी दिव्या सिंह (28) पुत्री नागेन्द्र सिंह की शादी दो साल पूर्व बूढ़नपुर निवासी रविरंजन सिंह के साथ हुई थी। पति गोरखपुर में निजी कंपनी में लिफ्ट इंजीनियर है। दिव्या सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी। उसकी तैनाती मसीरपुर में थी। चार दिन पूर्व उसका स्थानांतरण हुआ बूढ़नपुर में हुआ था। वह अपने घर पर पर रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम दिव्या अपने कमरे में सो रही थी। उसकी सास कमला व ससुर राकेश सिंह अलग कमरे में थे। 

शाम को राकेश अपनी पत्नी कमला को चाय बनाने के लिए कहे। सास कमला ने बहू दिव्या सिंह को आवाज लगाई। दिव्या के कमरे से आवाज नहीं आई तो कमला ही चाय बनाने चली गई। कुछ देर बाद सास व ससुर ने दूसरी बार आवाज लगाई तो अंदर से आवाज नहीं आई। इसके बाद लोगों को आशंका हुई। ससुर ने दरवाजा को धक्का मारा तो वह दरवाजा खुल गया। दिव्या का शव पंखा से लटक रहा था। 

जानकारी होते ही आस--पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दिव्या के पिता ने दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर के विरूद्ध दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर जांच कर ही है। पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments