भावुक रजनीकांत ने छुए सीएम योगी के पैर.... सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर!


लखनऊ। सुपरस्टार उपनाम से विख्यात रजनीकांत इन दिनों लखनऊ में हैं। शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे रजनीकांत ने शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक संत मानते हुए उनके चरण छुए। हालांकि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे। मालूम हो कि रजनीकांत उम्र में सीएम योगी से बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ की उम्र 51 वर्ष है। ऐसा माना जा रहा है कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है।

यह तस्वीर आते ही यह सोशल मीडिया में वायरल हो गई। लोगों ने रजनीकांत के संस्कारों के साथ सीएम के एक संत होने से जोड़कर इसे देखा। इसकी तारीफ में यूजर्स ने ट्वीट किए। रजनीकांत को एक संस्कृति को मानने वाला एक नायक बताया।

इसके पहले दिन में रजनीकांत ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी शिष्टाचार मुलाकात की। मालूम हो कि बीते शुक्रवार रजनीकांत की फिल्म जेलर रिलीज हुई है। यह फिल्म लखनऊ में हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज की गई है।

Post a Comment

0 Comments