आजमगढ़: पिकअप और मारूति की आमने-सामने भिड़त में चिकित्सक की मौत..रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार में हुआ हादसा!


आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार पेट्रोल पंप के सामने पिकअप व मारुति की आमने-सामने भिड़त हो गई। इस हादसे में एक चिकित्सक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रही मारुति कार और दोहरीघाट की तरफ से आ रही पिकअप की आमने-सामने भिड़न्त हो गई। 

इस दुर्घटना में मारुति सवार डॉ रामकृष्ण उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र सुरेंद्र प्रसाद ग्राम नारायनपुर थाना ओबरा जनपद औरंगाबाद बिहार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं पिकप सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि मृतक की ससुराल कोल घाट आजमगढ़ में है। वह बनारस से वापस गोरखपुर जा रहा था। सूचना पर उनकी ससुराल से आलोक यादव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। मृतक के पास दो लड़के सात्विक 8 वर्ष, सैयम 6 वर्ष है। महुला चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments