इकलौती बहन ने 5 भाईयों को सुबह बांधी राखी और देर शाम हो गई मौत...एक ही झटके में उजड़ गईं सारी खुशियां!


संभल। कैला देवी थाना क्षेत्र के बमनपुरी कला गांव में गुरुवार शाम निर्माणाधीन मकान का बीम युवती के ऊपर गिर गया। दबकर युवती की दर्दनाक मृत्यु हो गई। चपेट में आई उसकी भाभी भी घायल हैं। बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बमनपुरी कला गांव निवासी पालसिंह की 18 वर्षीय पुत्री रामधारा अपने निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर लेटी थी। चारपाई दीवार के सहारे था। पास में भाभी प्रवेश भी बैठी थीं। मां बराबर में ही अपने घरेलू कार्य में लगी थीं। 

स्वजन खेत पर थे। अचानक दीवार गिरी और उसका बीम रामधारा के ऊपर गिरा। आवाज से लोग दौड़े। बीम को हटा भी दिया लेकिन युवती को बचाया नहीं जा सका। भाभी प्रवेश को निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि रामधारा पांच भाइयों में एकलौती बहन थी। गुरूवार की सुबह उसने पांचों भाइयों को राखी बांधी थी। भाई भी बहन से प्रेम करते थे। घटना के बाद उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

Post a Comment

0 Comments