श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, ’सर यह लोग मुझे मार रहे हैं, वर्दी फाड़ दी, जल्दी आइए


मथुरा। उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। जब बात नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिसकर्मी ने अधिकारी को फोन किया। रोते हुए कहा ’सर यह लोग मुझे मार रहे हैं, जल्दी आइए’। डरा हुआ पुलिसकर्मी इससे अधिक कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। घटना देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ केवल तमाशबीन रही। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। मथुरा में विश्व प्रसिद्ध होलिकोत्सव होता है। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसको लेकर नगर में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। कई बार पुलिस प्रशासन को इसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को यहां दिखा। भीड़ को कंट्रोल करते समय वह अनियंत्रित हो गई। 

नतीजतन पुलिसकर्मी पर ही हमला बोल दिया। मामला जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा-वृंदावन चौराहे का है। यहां ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ श्रद्धालुओं ने मारपीट शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। इसके बाद कि चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामे के बीच कार सवार श्रद्धालुओं को थाने ले गई। मंगलवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार दीक्षित छटीकरा चौराहा पर वृंदावन-छटीकरा रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। 

पुलिसकर्मी को चालक बिना सीट बेल्ट लगाए महाराष्ट्र नंबर की अर्टिगा कार लेकर वृंदावन की तरफ जाता दिखा। इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसका फोटो खींच लिया। इसी बात से खिसियाकर कार सवार चालक व अन्य लोग गाड़ी से बाहर निकल आए। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करते हुए वीडियो बनाने लगे। बहस बढ़ने पर कार सवार लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू तर दी। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। इस बीच छटीकरा वृंदावन मार्ग पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

हंगामा के बीच चौराहे पर जाम लग गया। कार सवार श्रद्धालुओं को पुलिस काबू कर थाने ले गई। श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर महिलाओं के ऊपर हाथ उठाने का आरोप लगाया। कार सवार उत्तम कुमार ने बताया कि वह गोर्वधन से वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित अपने आवास के लिए जा रहा था। पुलिसकर्मी ने सीट बेल्ट न पहनने की वजह से उसका चालान कर दिया। जब वह बिना सीट बेल्ट पहने अन्य वाहनों के निकलने की वीडियो बनाने लगा तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसका फोन छीन लिया। इसी पर विवाद होने लगा। पुलिस अधिकारी ने दोनों पक्षों से पूछताछ कर जानकारी ली। आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments