हेड कांस्टेबल ने मंगेतर को उतारा मौत के घाट...

दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी, मंगेतर के पिता से लिया था 7.5 लाख


इटावा। जिले में महिला की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सशस्त्र सीमा बल में तैनात हेड कांस्टेबल ने मंगेतर अर्चना की हत्या कर दी. यह घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अंतर्गत लायन सफारी के पास की है. हत्यारोपी नीलेश जाटव अरुणाचल प्रदेश में तैनात है. बताया जा रहा है कि नीलेश ने अर्चना को बातचीत करने के लिए बुलाया था, उसके बाद हत्या करके भाग गया. 6 जुलाई को दोनों की शादी तय होने के बाद गोदभराई की रस्म हुई थी. जबकि शादी नवबंर माह में होनी थी.

दरअसल, इटावा सफारी पार्क के सामने सोमवार की रात एक युवती का शव बरामद हुआ था. मंगलवार को स्वजन द्वारा उसकी शिनाख्त किए जाने और आरोप लगाए जाने के बाद युवती के मंगेतर को सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मृतका 25 वर्षीय अर्चना सिंह पुत्री लल्ला सिंह वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रायनगर की रहने वाली थी. लल्ला सिंह पुलिस लाइन बरेली में हैड कांस्टेबल हैं. स्वजन के मुताबिक अर्चना को सोमवार की दोपहर मंगेतर नीलेश पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी नगला अर्जुन, जसवंतनगर ने बातचीत करने को मिलने के लिए बुलाया था. इस पर अर्चना उससे मिलने के लिए दोपहर 12 बजे अपने घर से निकल गई थी.

एसएसपी जयप्रकाश के निर्देशन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, सिविल लाइन पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही हत्यारोपी नीलेश जाटव गिरफ्तार कर लिया है. नीलेश जाटव किसी और लकड़ी से शादी करना चाहता था. परिजनों के दबाव में शादी तय की थी. बताया जा रहा है कि नीलेश शादी के लिये अपनी मंगेतर के पिता से साढ़े सात लाख रुपये ले चुका था. मृतका के पिता यूपी पुलिस में बरेली में तैनात हैं.

Post a Comment

0 Comments