आजमगढ़ः सपागढ़ में भाजपा की सेंधमारी, निरहुआ 8679 मतों से जीतें-जाने किन प्रत्याशियों को कितना मिला मत


आजमगढ़।
लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का किला ढह गया हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने पिछली बार का बदला ले लिया हैं उन्होंने सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव को 8679 मतों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ को 312768 मत प्राप्त हुए। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेद्र यादव को कुल 304089 मत मिले। बसपा प्रत्याशी शाह आलम गुड्डू जमाली को इस बार भी तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उन्हें कुल 266210 मत प्राप्त हुई।

चौथे स्थान पर इस बार नोटा को 5369 मत मिला। पांचवे स्थान पर 2935 मत पाकर रवीन्द्र नाथ शर्मा रहे। जबकि छटवें स्थान पर 2934 मत प्राप्त कर धीरज श्रीवास्तव रहे। सातवें नंबर पर राजीव तलवार को 2549 मत मिला। आठवें नंबर पर रमाकांत यादव को 2535, वीरेन्द्र कुमार निषाद को 2377 मत, जयनाथ चौहान को 1952 मत, ग्यारहवें नंबर पर महिला उम्मीदवार को 1743 मत, सरवल अली को 1519 मत मिला। जबकि अमरीश कुमार को 1515 व पंकज कुमार यादव को 1249 मत प्राप्त हुआ।

इस ऐतिहासिक जीत पर निरहुआ ने बिना नाम लिये कहा कि विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत हो गया है। यह जनता की जीत है। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। निरहुआ को पिछली बार भी भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह हार गए थे। इस बार उन्होंने बदला ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments