विनोद शर्मा
मुबारकपुर/आजमगढ़। मुबारकपुर स्थित अल जामियतुल अशरफिया के डायनिंग हॉल के समीप लकड़ी के गोदाम मे रविवार को प्रातःकाल पांच बजे के करीब भयंकर आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां के व्वस्थापको के द्वारा पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया। मौके पर प्रबंधक नाजीमेआला हाजी सरफराज अहमद, प्रधानाचार्य मुफ्ती बदले आलम मिस्बाही, थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी राजीव सिह, अश्विन कुमार मिश्रा सहित हजारों छात्र व आम ने मौके स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में लग गये। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के बहुत से पेड़ पौधे धू-धू कर जल गए लगभग तीन घन्टों कि बड़ी मशकत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
खाना बनाने के लिए लकड़ी के गोदाम थी किसी कारण से आग लग गई। यूनिवर्सिटी के हजारों छात्र बाल्टी लेकर आग बुझाने में जुट गए। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता तब तक लगभग 15 लाख की लकड़ी जलकर राख हो गई। गौरतलब है कि सभी छात्रों के लिए भोजन बनाने हेतु 2 साल के दौरान इकट्ठा गोदाम बनाया गया था जो लॉकडाउन के दौरान यूनिवर्सिटी बंद होने से उसका प्रयोग नहीं हो पाया था। बीती रात भोजन बनने के बाद कोई चिंगारी जो उस लकड़ी गोदाम में चली गई। वह चिंगारी धीरे-धीरे बढ़ती गई और आग का विकराल रूप धारण कर ली।
जब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने आग को देखा तो बाल्टी वगैरह लेकर आग को बुझाने में लग गए। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के बहुत से पेड़ पौधे धू-धू कर जल गए। यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र आग बुझाने में लगे रहे तो कुछ छात्र जो बची हुई लकड़ियां थी उन्हें बाहर निकालकर बचाने का प्रयास करते रहे। बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 15 लाख की कीमत की लकड़ियां जलकर राख हो गई। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व हजारों लोग मौजूद रहे।

0 Comments