सरकार ने अपनी गाइडलाइन में केवल मास्क्ड आधार कार्ड को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए कहा है। आधार कार्ड की कॉपी किसी व्यक्ति या संस्था के साथ शेयर करने पर उसका गलत ढंग से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने लोगों को दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें। मास्क्ड आधार कार्ड में आपके 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है। मास्क्ड आधार में केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड को आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आपको साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को कभी नहीं डाउनलोड करना चाहिए।
अगर आप साइबर कैफे पर विजिट करके अपने आधार कार्ड को डाउनलोड कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको कंप्यूटर में आधार कार्ड की डाउनलोड की हुई फाइल को परमानेंटली डिलीट कर देना चाहिए। अगर आप मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर श्डाउनलोड आधारश् वाले ऑप्शन को चुनना है। फिर आधार/वीआईडी/नामांकन आईडी वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और मास्क्ड आधार कार्ड वाले विकल्प पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर आदि भरनी हैं और फिर रिक्वेस्ट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक वाले नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद डाउनलोड आधार पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका मास्क्ड आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।

0 Comments