आजमगढ़ः कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी-भेजा गया जेल


पंकज सिंह

आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 25 मई को पीड़िता ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी की आरोपी द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने व गाली व जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस ने इसं संबंध में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे उ0नि0 संजय कुमार थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय हमराह को सूचना मिली कि आरोपित सुनील कहीं जाने की फिराक में गोपालगंज बाजार में वाहन का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल गोपालगंज बाजार पहुंचे, बाजार पहुंचते ही आरोपित को पकड़ लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुनील चौरसिया पुत्र विक्रम चौरसिया ग्राम समदी थाना अहरौला आजमगढ़ बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments