टिकट न मिलने पर सपा के पूर्व मंत्री की पत्नी का छलका दर्द- कहा जनता से पूछ कर लूंगी निर्णय

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर लगाया छलने का आरोप 



आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने पूर्वांचल के आठ जिलों की 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में आजमगढ़ की 10 सीटों में से सात सीटें शामिल हैं। सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ख्वाब सजाए मैदान में उतरी पूर्व मंत्री वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम को टिकट न मिलने पर दर्द छलक उठा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर छलने का आरोप लगाया है। गोपालपुर सीट से टिकट की दावेदारी कर रही पूर्व मंत्री शमा वसीम को समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस सीट से वर्तमान विधायक नफीस अहमद को पार्टी का टिकट मिला है।



वसीम अहमद के देहांत के बाद शमा वसीम इस सीट से टिकट मांग रही थीं। अखिलेश यादव से कई बार उनकी मुलाकात हुई। शमा वसीम का कहना है कि अखिलेश यादव ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वह गोपालपुर सीट से उनको टिकट देंगे। उन्होंने अखिलेश यादव पर छल करने का आरोप लगाया।

वसीम अहमद को 2017 में भी नहीं मिला टिकट

उन्होंने कहा कि उनके पति समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से थे और पार्टी के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। अस्वस्थता का हवाला देकर पिछले विधानसभा चुनाव में वसीम अहमद को टिकट नहीं दिया गया। गोपालपुर की जनता जो वसीम अहमद को हमेशा प्यार देती थी और मैं लोगों भावनाओं के अनुरूप निर्णय लूंगी।

Post a Comment

0 Comments