आजमगढ़ में पुराने महारथियों पर दांव आजमा रही सपा



Mj Vivek आजमगढ़। जिले में समाजवादी पार्टी का दबदबा रहता है। वर्ष 2012 में दस विधानसभा में सिर्फ मुबारकपुर में हार मिली थी बाकी सभी नौवों सीट पर साइकिल सरपट दौड़ी थी। पिछले विधान सभा चुनाव यानी 2017 में सपा को गोपालपुर, आजमगढ़, मेहनगर, अतरौलिया, निजामाबाद में जीत मिली। जबकि बहुजन समाज पार्टी को चार सीट सगड़ी, लालगंज, दीदारगंज और मुबारकपुर में जीत मिली है। लेकिन हाल ही बसपा के दो विधायक सगड़ी से वंदना सिंह ने पार्टी छोड़कर भाजपा और मुबारकपुर के शाह आलम जमली ने सपा ज्वाइन कर लिया है।




18 वी विधान सभा के चुनाव में जिले से सपा ने दस विधान सभा में 7 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं। जबकि तीन विधान सभा मेहनगर, मुबारकपुर, सगड़ी के उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। 6 सीटों पर पार्टी ने पुराने महारथियों पर ही दांव आजमाया है। दीदारगंज से पूर्व विधायक आदिल शेख का टिकट कटना चर्चा का केंद्र बना रहा। वहा कमला कांत राजभर को उम्मीदवार घोषित किया है। आजमगढ़ से आठ बार के विजेता दुर्गा प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अतरौलिया से संग्राम सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। पिछली विधान सभा चुनाव में संग्राम सिंह यादव को मात्र 2200 मतों से विजय मिली थी। सपा ने गोपालपुर से वर्तमान विधायक नफीस अहमद पर भरोसा जताया है। सपा ने फूलपुर में पुराने सपाई रमाकांत को घर वापसी के बाद प्रत्याशी घोषित किया है। उनके पुत्र अरूणकांत भाजपा से विधायक है। लालगंज से पूर्व विधायक बेचई सरोज को लगातार तीसरी बार टिकट दिया गया है। निजामाबाद में जिले से वयोवद्ध विधायक आलमबदी को पुन टिकट मिला है।

Post a Comment

0 Comments