वाराणसी। विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) दो दर्जन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी बनारस की आठ में से दो सीटों शिवपुर और अजगरा में चुनाव लड़ेगी। शिवपुर में खुद ओमप्रकाश राजभर उतर सकते हैं। यहां से अभी योगी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं।

वाराणसी में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि प्रताप सिंह ने बताया कि गठबंधन के तहत उनकी पार्टी को दो सीटें मिली हैं जिनमें अजगरा और शिवपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। दोनों सीटों पर छड़ी निशान पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। शिवपुर से ओमप्रकाश राजभर के लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष वहां से लड़ सकते हैं। तीन-चार दिनों के भीतर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।