मिथिलेश कुमार यादव
अम्बारी/आजमगढ़। आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली के भेड़िया ग्राम सभा में जहां एक तरफ चुनावी चर्चा पूरे जनपद में चल रहा है वही एक कोने में विलुप्तता के कगार पर पहुंचे अज़गर की सुर्खिया जोरो पर है, आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली के भेड़िया ग्रामसभा के संकट मोचन सिद्धि हनुमान मंदिर के पोखरे के बगल पीपल के पेड़ के नीचे अजगर का होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
15 फीट लंबा और वजन लगभग एक कुंतल
आपको को लगेगा कि यह कही चितायड सर्प तो नही, लेकिन साफ है कि दुनिया से विलुप्ति के कगार पर अजगर साँप का बच्चा ही है जिसकी अनुमानित आयु करीब 2 वर्ष का बताया जा रहा है यहां पर एक जोड़े अज़गर सर्प प्रतिदिन देखा गया है जिसमे से एक की लंबाई लगभग 15 फीट और वजन लगभग एक कुंटल का बताया जा रहा है। जानकारी होने पर रविवार को वन्य जीव संरक्षक की एक टीम मौके पर पहुंची और लाख प्रयास के बावजूद भी अज़गर को टस से मस नही कर सकी। मंगलवार के दिन भी कुछ लोगों द्वारा अज़गर को सुरक्षित निकालने के लिए उसके पिछले हिस्सों में मोटी रस्सी से बंध कर निकलना चाहा, परन्तु रस्सी को तोड़ते हुए अज़गर अपने सेंध में जा पहुंचा, कई घंटों के प्रयास के बावजूद अजगर को निकालकर ले जाने में वन्य जीव संरक्षण की टीम असमर्थ रही।
किसी के साथ हो न जाए कोई अनहोनी
वहीं कई बार अज़गर के साथ धर दबोचा का सिलसिला होने से अज़गर घायल हो चुका है। उसके शरीर पर चोटो के निशान भी है। अज़गर इतना ताकतवर है कि 5 से 10 लोग भी पूरी ताकत से पकड़ने में कामयाब नही रहे। अब अजगर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता जताई है, विलुप्तता के कगार पर इस विशालकाय सर्प को सुरक्षित स्थान की जरूरत है साथ मे छोटे बड़े सभी बच्चे बूढ़े लगातार अजगर को देखने जाते रहते है ऐसे किसी के साथ कोई अनहोनी न हो जाये यह भी चिंता का विषय बना हुआ है।
0 Comments