भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने कहा आगामी 30 दिसंबर को जिला अस्पताल के ब्लैंड बैंक में होगा महा रक्तदान शिविर का आयोजन
शरद गुप्ता
आजमगढ़। समूचा विश्व लगातार दो वर्षाे से कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिससें हमारा देश भी अछूता नहीं रहा। इस महामारी के मद्देनजर देश में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता सामने आई है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वीर किआंग नंगवाह के शहादत दिवस के मौके पर आगामी 30 दिसंबर को माय होम इंडिया के तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ताकि आजमगढ़ में रक्त कोष की कमी नहीं हो सकें। उक्त विचार मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अमित लता सिंह ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ के हर नागरिकों की जिम्मेदारी है। ताकि आने वाले समय में जिले में एक यूनिट रक्त की भी कमी न हो सकें। उन्होंने कहा कि महा रक्तदान शिविर का जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक किया गया है। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के संस्थापक व भाजपा राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर जी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक विश्वजीत सिंह पालीवाल ने कहा कि मानव जीवन में रक्तदान को महादान कहा गया है। इसके लिए संस्था लगातार कार्यक्रम आयोजित कराती चली आई है। आगामी समय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम में यह महा रक्तदान शिविर अपनी सार्थकता को पूरा करेगा। शिविर में सैकड़ों रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने आमजनता से अपील किया कि उक्त रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य को सफल बनावें। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षण मंडल में भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्र, सत्येन्द्र राय, डा पीयूष सिंह, गौरव अग्रवाल, विपिन सिंह ब्लाक प्रमुख, विक्रांत सिंह रीशू, पीयूष पल्लव उपाध्याय, अरूण कुमार सिंह अन्नू, केशव पांडेय, केपी आदि की अहम भूमिका होगी।
0 Comments