अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से सम्मानित हुए अभिषेक कुमार



बरदह/आजमगढ़। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार व समाजसेवी ठेकमा सह ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार को राँची लिटरेचर फेस्टिवल में अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया। इंसान इस भाग-दौड़ भरी झंझवातो से घिरी जीवन में हृदय के सत्य, धर्म, सामाजिक सहयोग के आवाज को सुने और बुने तो लोक कल्याणकारी मूल व्यक्तित्व को सदैव जीवित रख सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है कलम के जादूगर अभिषेक कुमार ने जो कभी भी अपने पास के लोगों को निस्वार्थ प्रेरणा देना बंद नहीं किया जिसके फलस्वरूप साहित्यिक एवं सामाजिक सेवाओं में एक अलग और विशिष्ट पहचान बनाई है।

अभिषेक कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि पिछले 7 वर्षों के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों के जरिये सामाजिक विकास, कौशल एवं रोजगार रिपोर्ताज प्रस्तुतिकरण एवं लोक हित में साहित्यिक लेखनी के आकलन के उपरांत सर्वश्रेष्ठता के आधार पर मिला है। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों में खुशी का लहर है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी हरियाणा से भारत माता अभिनंदन सम्मान, पूर्वांचल समाचार से कलम के जादूगर उपाधि एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ के संयोजक रमाकांत मिश्र और लालगंज के पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्षा नीलम सोनकर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments