राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने UP से आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए... नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित!



लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा के घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रीमती श्रुति गंगवार शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदान 16 अक्टूबर को कराया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। भाजपा द्वारा जारी सूची के बाद उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

Post a Comment

0 Comments