इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व, गौरव और समृद्ध साहित्यिक परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका को भी रेखांकित किया। विद्यालय परिसर में हिंदी से संबंधित सुविचार, रचनात्मक प्रस्तुतियां और आकर्षक सजावट की गई, जिसने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
विद्यार्थियों की सहभागिता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से आठ) तथा वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नौ और 10) में विभाजित किया गया। दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10-10 विद्यार्थियों समेत कुल 20 प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का शुद्ध एवं प्रभावी प्रयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति गौरव और उत्साह की भावना और मजबूत हुई।

0 Comments