11 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह !
आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार देर रात अग्रवाल युवा समाज की बैठक हुई। समाज में एकता, सेवा और विकास को नई दिशा देने तथा आगामी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव को लेकर युवा सदस्यों में उत्साह रहा।
सर्वसम्मति से आयुष अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबर अग्रवाल को महामंत्री और आदर्श अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। हर्षित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल व शशांक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, नमन अग्रवाल को सहमंत्री, अच्छत अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष तथा आयुष गर्ग को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
संरक्षक मंडल का भी विस्तार किया गया। सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को संरक्षक तथा निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया। बैठक के दौरान प्रफुल्ल अग्रवाल और कुशाग्र गर्ग ने संगठन की नई सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में सदस्यों ने निवर्तमान पदाधिकारियों से नवचयनित कार्यकारिणी को जल्द कार्यभार सौंपने का आग्रह किया। इस पर महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर सशक्त मंच तैयार करने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि समाज के हित में पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा।
बैठक में गंगन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी समाज के संरक्षक पंकज अग्रवाल ने दी।

0 Comments