लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच PCS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया। प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
सत्यम मिश्रा के स्थान पर मंगलेश दुबे, उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज को उनके वर्तमान पद के साथ अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में फिरोजाबाद के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद कुमार द्विवेदी को संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के पद पर तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर वाराणसी नगर निगम की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), फिरोजाबाद बनाया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल में अभय कुमार पांडेय का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कासगंज के पद पर किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है और वह कानपुर विकास प्राधिकरण में अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे।

0 Comments