आजमगढ़। व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ पाने से किसी कारणवश वंचित रह गए पात्र परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ऐसे परिवारों से अपना विवरण दर्ज कराने की अपील की है, ताकि पात्रता के अनुसार उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पात्र लाभार्थी नाम, पिता का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, विकासखंड का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक 05462-297491 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिन पात्र परिवारों को अभी तक व्यक्तिगत शौचालय योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, वे निर्धारित समय में अपना विवरण उपलब्ध कराएं। प्राप्त विवरण के आधार पर संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विभाग ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अपना सही विवरण और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, जिससे उनसे संपर्क कर योजना संबंधी आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके।

0 Comments